एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर मवेशियों का झुंड

कवर्धा| कलेक्ट्रेट रोड पर एसपी कार्यालय के सामने सड़कों पर मवेशी खुलेआम घूमते रहते हैं। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद घुमंतू मवेशियों को गोशाला या कांजी हाउस में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। दिन के साथ रात के समय भी सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। -महेश श्रीवास, कवर्धा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *