रतिराम बने भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

कुकदूर| वनांचल क्षेत्र के नेता रतिराम भट्ट को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह है। रतिराम इससे पूर्व पार्टी संगठन में बूथ सदस्य, बूथ अध्यक्ष, कुकदूर मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष (दो बार) जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे ग्राम पंचायत अमनिया में पंच, उपसरपंच और दो बार सरपंच रह चुके हैं। वहीं, सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन ने वनांचल क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *