एसपी का नवाचार, ग्रामीण युवा भी संभालेंगे ट्रैफिक की कमान

एसपी का नवाचार, ग्रामीण युवा भी संभालेंगे ट्रैफिक की कमान
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा आज अनूपपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ के लिए एक अनोखा एवं नया नवाचार करते हुए “ट्रैफिक मित्र योजना” का शुभारंभ किया गया। ट्रैफिक मित्र योजना के माध्यम से जिले  के ग्रामीण क्षेत्र से  चुनकर आए 26 युवाओ को ”ट्रैफिक मित्र“ बनाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा सभी युवाओ को “ट्रैफिक मित्र किट”प्रदाय कर  योजना को प्रारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को यातायात के प्रति जागरूक कर उन्हें ट्रैफिक मित्र  योजना से जोड़ने जैसा नवाचार करने वाला जिला पूरे मध्य प्रदेश में एक मात्र अनूपपुर होगा। योजना का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने बारी-बारी सभी युवाओ से परिचय प्राप्त किया एवं किस प्रकार अनूपपुर पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करना है,इसका प्रशिक्षण दिया। सभी युवाओं को ट्रैफिक मित्र किट प्रदाय की गई। प्रारंभिक चरण में 26 युवाओं को इस योजना से जोड़ा गया है। आगामी समय में जिले के प्रत्येक ग्राम से ट्रैफिक मित्र चुना जावेगा। नर्मदा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अति० पुलिस अधीक्षक, यातायात हाईवे चैकी प्रभारी अपने बल के साथ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *