नगर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पानी पाउच की बिक्री जोरों पर
खाद विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता
कोतमा। खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का खतरा बढ़ गया है। दूषित खाद्य पदार्थों का प्रसार और उनकी बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो रहा है। यह समस्या न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा संकट है।
खाद्य विभाग की लापरवाही और अकुशलता
आम जनों स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए खाद्य की विभाग का गठन किया गया ना जिसके अधिकारियों द्वारा बाजार ह में गुणवत्ता युक्त एवं शुद्ध खाद्य सामग्री बेची जाए इसके लिए ना अधिकारियों को शक्ति प्रदान की गई है किंतु अधिकारी एवं व्यापारियों के आपसी साठ गांठ से की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं न्यू डुप्लीकेसी के कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार और खाद्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही, सामाजिक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। लगातार क्षेत्र में जनता के साथ खिलवाड़ करना आम बात हो चुकी है। आए दिन खाने पीने के सामने में न डेट रहता और न ही एक्सपैरि डेट रहता है, फूड अधिकारी न तो इस ओर ध्यान देते हैं न ही किसी प्रकार की कार्यवाही देखने को मिलती है। जब त्योहार आते हैं तो एक दो दिन के लिए अपने जेब भरने के लिए आफिस से निकल कर बाहर आते हैं। फिर अपने आफिस में बैठे बैठे महीने के किस्तों में अपना खर्चा चलाते हैं? इसी का फायदा उठा कर कई दुकानदारों द्वारा नकली दवाइयां, हल्दी, आटा, चावल, दूध दही, पनीर, पानी, पानी बोतल, कोल्ड ड्रिंक के बोतल ऐसे कई प्रकार कर सामानों में मिक्सिंग करते पाए जाते हैं।


