एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, जवानों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शनिवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वैभव शर्मा भी उनके साथ रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी सांगवान ने पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। उन्होंने एमटी शाखा, वायरलेस शाखा, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्ड, मैस, खेल मैदान और कैंटीन का जायजा लिया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने फैमिली क्वार्टर्स का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने और अपने-अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान संचित निरीक्षक उदयचंद मीणा, सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *