रतनगढ़ के अपना घर आश्रम में रजाई बांटी:डीएसपी इनसार अली ने जरूरतमंदों की सेवा को बताया पुण्य

चूरू के रतनगढ़ स्थित अपना घर आश्रम में शनिवार शाम रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान डीएसपी इनसार अली थे, जबकि ओसियां निवासी अमरचंद कलानी के आर्थिक सौजन्य से यह वितरण संभव हुआ। डीएसपी इनसार अली ने इस अवसर पर कहा कि निराश्रितों और जरूरतमंदों की ‘प्रभुजी’ के रूप में सेवा करना एक सराहनीय और प्रेरणादायी कार्य है। उन्होंने कड़ाके की सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित करने को मानव सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इनसार अली ने यह भी कहा कि अभावग्रस्त, निराश्रित, मंदबुद्धि, बीमार और दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार इंदौरिया ने जानकारी दी कि दानदाता कलानी परिवार द्वारा आश्रम में कुल पचास रजाईयां भेंट की गई हैं। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश गोयल और डॉ. गोपालदत्त शर्मा ने किया। डीएसपी इनसार अली ने आश्रम के भवन, प्रभुजनों के आवास, भोजन, चिकित्सा और दैनिक कार्यक्रमों की जानकारी ली और समस्त व्यवस्थाओं को अच्छा बताया। इस मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर, प्रताप बोथरा और महावीर रामगढ़िया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *