एसबीआई ने जिला अस्पताल को दिए 17.68 लाख रु. के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण

कासं|सवाई माधोपुर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आर.एम.आर.एस. राजकीय जिला चिकित्सालय, सवाई माधोपुर को 17 लाख 68 हजार की लागत के पांच अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भेंट किए। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक बचन सिंह मीना ने अस्पताल को ब्रेन-स्टेम एवोक्ड रिस्पॉन्स ऑडियोमेट्री मशीन, स्टेप स्लिट लैम्प विद चेयर, नॉन-कॉन्टैक्ट टोनोमीटर तथा दो आरवीजी मशीनें औपचारिक रूप से भेंट की। कार्यक्रम के दौरान पीएमओ डॉ. तेजराम मीना सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। इन उपकरणों के माध्यम से अस्पताल में जरुरतमंद मरीज़ों को नेत्र, श्रवण एवं दंत जांच सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *