एसबीआई ब्रांच में चार दिन से सीवरेज ओवरफ्लो

अमृतसर| गोल्डन टेंपल परिसर के अंतर्गत आने वाले हेरिटेज वॉक मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ऐतिहासिक शाखा इन दिनों गंदगी और दुर्गंध का केंद्र बनी हुई है। बैंक की इमारत में पिछले चार दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बैक मार रहा है, जिससे न केवल बैंक परिसर बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी भारी बदबू फैल गई है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि सीवरेज का पानी जमा होने से बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग पर रोजाना देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, जिनके बीच शहर की छवि धूमिल हो रही है। पवित्र स्थान के निकट फैली इस गंदगी से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *