धौलपुर। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष धरवेन्द्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में महासभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य अतिथि डॉ. आईपी सिंह शेखावत रहे। शेखावत ने कहा कि वर्तमान समय में क्षत्रिय समाज पतन के मार्ग पर है और उसके सामाजिक,शैक्षणिक तथा बौद्धिक उत्थान की नितांत आवश्यकता है महासभा का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज को संगठित कर एक मंच पर लाना था। सभा में सर्वसम्मति से एससी-एसटी कानून का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था जातिगत आधार पर नहीं,बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर लागू की जानी चाहिए।


