एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में वॉलीबॉल और जरखड़ स्टेडियम में प्रतियोगिता करवाई

भास्कर न्यूज|लुधियाना जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हर हफ्ते खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर आकर्षित किया जा सके। शुक्रवार को एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में वॉलीबॉल और जरखड़ हॉकी स्टेडियम में हॉकी मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ भी दिलाई गई। जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हर हफ्ते अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में आसपास के गांवों के बच्चों को भी बुलाया गया, ताकि वे इन खेल गतिविधियों को देखकर खेलों के प्रति आकर्षित हों। एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित वॉलीबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, जरखड़ हॉकी स्टेडियम में हुए हॉकी मुकाबले के दौरान भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। खिलाड़ियों ने शपथ ली कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई को मजबूत बनाएंगे और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ेंगे। जिला खेल विभाग का उद्देश्य केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *