लुधियाना| राहगीरों से लूट करने के मामले में शहर के विभिन्न थानों की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में थाना डिविजन-6 की पुलिस ने चार आरोपियों को एक व्यक्ति के साथ मारपीट व लूट के मामले में पकड़ा है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित हरविंदर साहनी वासी गांव लोहारा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 24 दिसंबर की दोपहर को अपने घर के बाहर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए। जिन्होंने व्यक्ति को घेर कर मारपीट की, फिर फोन लूट कर ले गए। पीड़ित ने आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर देख लिया। फिर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपी रतन चंद्र वासी प्रेम नगर, रोहित कुमार वासी सुमन नगर, दीपक कुमार वासी बेअंत नगर को पड़ लिया। वहीं दूसरे मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जिसकी पहचान दीपक कुमार वासी लड्डू कॉलोनी, गांव कासाबाद के रुप में हुई है। जांच अधिकारी करनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को शिमला कॉलोनी, काकोवाल रोड की तरफ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


