एसोसिएशन ने कमिश्नर, एमटीपी से की मुलाकात

जालंधर|इंजीनियर एंड बिल्डिंग डिज़ाइनर एसोसिएशन के प्रधान सुनील कटियाल और सदस्यों का एक वफद कमिश्नर संदीप ऋषि और एमटीपी मेहरबान सिंह से बुधवार को मुलाकात की । उनका जालंधर कॉर्पोरेशन में ओहदा संभालने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कमिश्नर और एमटीपी की ओर से एसोसिएशन को आश्वासन दिया गया कि जालंधर के विकास के लिए वे और उनकी टीम हमेशा एसोसिएशन के साथ खड़ी रहेगी और दिक्कत या परेशानी आती है तो वे जब मर्जी मिल सकते हैं। इस मौके पर जनरल सचिव राजविंदर सिंह राजा, चीफ एडवाइजर रणजीत सिंह बेदी, कैशियर खुशवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रजनीश, अवतार, तरनजीत, नवदीप, गिब्सन, बलजिंदर भट्टी, राकेश, धर्मिंदर, भुपिंदर जीत कौर और मनदीप कौर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *