एस्टेट विभाग ने लोहारका रोड से लेकर मीराकोट चौक तक अतिक्रमण हटवाया

अमृतसर | कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह औलख व एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया के निर्देश पर एस्टेट विभाग ने लोहारका रोड से मीराकोट चौक, बटाला रोड (मुल्लिगंज क्षेत्र) तक अभियान चलाकर रेहड़ियां हटवाई। सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। निरीक्षक अमन शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने दुकानों के अवैध विस्तार, अस्थायी ढांचे, सड़कों पर रखा गया सामान एवं अन्य अवरोध हटाए। दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपना व्यापार निर्धारित सीमाओं के भीतर ही करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *