ऑटिज्म पीड़ित बच्चों ने देखी “सितारे जमीन पर’

जालंधर| केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन की ओर से विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए भावनात्मक और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से प्रेरित था। संस्था की टीम ने लोगों को ऑटिज्म के बारे में जानकारी दी। स्पेशल बच्चों और उनके परिवारों ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखी। फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर रघु बेहल ने बताया कि वे खुद एक स्पेशल चाइल्ड के पेरेंट हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन बच्चों को समझा जाए तो ये भी हर मुश्किल काम कर सकते हैं। बस जरूरत है प्यार और सहारे की। इस दौरान यहां सुनील शर्मा, चंद्र मोहन, ऋचा शर्मा, कमलप्रीत कौर, परमजीत कौर, करमजीत कौर, अनीता, अंजलि और अनु, बेबी, अशोक, आशीष, रमन, चंद्रकांता समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *