अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जारी फरमान में श्री अकालतख्त साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह को फिर से श्री अकालतख्त का हैड ग्रंथी मनोनीत किया है। हैड ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह ने शनिवार को सेवा संभाल ली। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने मई 2015 में सिरसा के डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को श्री अकालतख्त साहिब के सिंह साहिबान की ओर से जारी माफीनामे पर हस्ताक्षर किए थे। गौर हो कि दो दिसंबर, 2025 को ज्ञानी गुरमुख सिंह को गुरमीत राम रहीम को माफी देने का दोषी करार देकर तनखाहिया घोषित किया गया था।


