‘द गीता प्ले वे समर कैंप’ सम्पन्न

अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड वृंदावन गार्डन में श्री गौर निताई इस्कॉन मंदिर में 17 से 21 जून तक द गीता प्ले वे समर कैंप का आयोजन किया। इस्कॉन के जिला अध्यक्ष इंद्रानुज दास के मार्गदर्शन में आयोजित इस 5 दिवसीय समर कैंप में श्रील प्रभुपाद वैदिक गुरुकुल, वृंदावन गार्डन समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक बच्चों ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को श्रीभगवद्गीता, वैदिक संस्कृति, और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना था। समर कैंप के दौरान बच्चों ने चित्रकला, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथाएं, गीता के श्लोकों का अभ्यास, योग एवं ध्यान सत्र, खेलकूद प्रतियोगिताएं और समूह गतिविधियों में भाग लिया। शनिवार को समर कैंप समापन समारोह में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस शिविर में रासलीला देवी दास, राघव प्रिया देवी दासी, रूप मंजरी देवी दासी, ऋद्धि कपूर, साजिया, कशिका, इशिका, स्मृति, तीक्षा समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *