विद्यालयों में सात दिवसीय भाषा कैंप में अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित

भास्कर न्यूज| चाईबासा सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार एवं निदेशक, जे.सी.ई.आर.टी. राँची के द्वारा विद्यालयों में सात दिवसीय भाषा कैम्प का आयोजन 28 जून तक करने का निदेश है। इसकी कुल अवधि 28 घंटे की होगी। कैम्प का उद्देश्य बच्चों को एक और भारतीय भाषा सिखानी है। भाषा का चयन प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक द्वारा किया जायेगा। प्रतिदिन की गतिविधियों को संकलित कर ड्राईव लिंक में अपलोड करने की संपूर्ण जिम्मेवारी डायट की होगी। इस 7 दिवसीय भाषा कैंप में सातों दिन अलग-अलग गतिविधियां की जाएगी। भारत में 1369 मातृभाषाएं, भाषाएं और बोलियां प्रचलित हैं, जिनमें से 121 को भाषाओं के रूप में मान्यता प्राप्त है। इन भाषाओं को 22 अनुसूचित भाषाओं और 99 गैर-अनुसूचित भाषाओं में वर्गीकृत किया गया है। यह भाषाई विविधता और विभिन्न भाषा-भाषियों के बीच सामंजस्य, भारत की सांस्कृतिक एकता और भावनात्मक बंधन को सुदृढ़ करता है। इस भाषा कैम्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा के अतिरिक्त एक अन्य भारतीय भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहित करना। विद्यार्थियों में बहुभाषावाद को आनंददायक और रोचक तरीके से बढ़ावा देना। भारतीय भाषाओं की सांस्कृतिक और भाषायी एकता का अनुभव कराना। संवाद कौशल का प्रारंभिक अभ्यास कराना। आपसी सम्मान, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *