ऑटो गैंग वाले दूसरे वाहन में सवारी को बैठाते, फिर सुनसान रास्ते में जाकर चालक को लूट लेते

लुधियाना| शहर में लूटपाट के लिए ऑटो गैंग ने नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। अब ये गैंग अपने ऑटो की पहचान छिपाने के लिए किसी अन्य ऑटो चालक को सवारी देकर सुनसान जगह बुलाते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला थाना जोधेवाल के अधीन सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर नकदी, वाहन लूट लिया गया। मामले में पीड़ित वरिंदर सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर, शिमलापुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जून की रात वह अपने ई-रिक्शा (PB10JA-7934) में सवारी लेकर काकोवाल रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। रास्ते में एक ऑटो चालक ने उसे रोककर मनमोहन कॉलोनी, बहादुर-के रोड के लिए एक सवारी थमा दी। वरिंदर ने बताया कि वह सवारी को लेकर बताए गए पते की ओर रवाना हो गया, लेकिन रास्ते में ही सवारी ने सुनसान जगह पर रुकने को कहा। जैसे ही उसने ई-रिक्शा रोका, वहीं वह ऑटो चालक भी पहुंच गया जिसने सवारी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वरिंदर से मारपीट की और उसकी जेब से 1300 रुपये की नकदी निकाल ली। इसके बाद उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। जाते-जाते उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *