रंजिश में अकाली नेता के पूर्व पीए को तलवारों से काट डाला

धांधरा रोड पर गिल बाईपास के नजदीक शुक्रवार रात करीब 10 बजे फार्म हाउस से लौट रहे 62 वर्षीय कुलदीप सिंह मुंडियां की अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से काटकर हत्या कर दी। मृतक सीनियर अकाली नेता और एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जत्थेदार स्व. जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रह चुके थे। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह अपने फार्म हाउस से कार में लौट रहे थे। जब वे 200 फुटी रोड के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार से चार युवक उतरे और उन्होंने दातर व तलवारों से कुलदीप पर हमला कर दिया। हमले में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने बताया कि कुलदीप सिंह प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करते थे और उनका पूरा परिवार विदेश में रहता है। स्विफ्ट कार सवार 4 युवकों ने हमला किया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से कुलदीप सिंह की कार, उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर व नकदी को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह अपने फार्म हाउस से वापस घर जा रहे थे तो बसंत एवेन्यू के निकट पहले 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अपना मोटरसाइकिल उनकी कार के आग लगा दिया। पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। टक्कर होने के कारण जब वह नीचे उतर कर देखने लगे तो हथियारबंद युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *