एएनटीएफ महासमुन्द के द्वारा नशीली पदार्थों के बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 15 दिनों में टीम ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों पर कार्रवाई की। जिसमें 6 प्रकरणों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 113 किलो गांजा जब्त की गई है। 22 दिसंबर को थाना सिंघोड़ा में हुंडई औरा कार क्रमांक-एमजीए 49 बीजेड 4608 से 9 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 4,50,000 रुपए आंकी गई है। तस्करी करते 2 आरोपी ऋषिराज ठाकुर निवासी महाराष्ट्र, उमेश वानखेड़े निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। 24 दिसंबर को थाना सिंघोड़ा में टाटा जीस्ट कार क्रमांक यूपी 92 एस 1313 से 1 आरोपी कुशल सिंह निवासी उरई उप्र के कब्जे से 50 किलो गांजा कीमत 25,00,000 रूपए जब्त किया। 25 दिसंबर को थाना सांकरा में 2 एक मो. सा. क्रमांक एमपी 50जेडजी 1803 , एक बिना नंबर से 4 आरोपी विजय ठकरेले निवासी चांगोटोला बालाघाट म.प्र. , हरिराम , विनोद बिसेन, पुशुलाल ठकरेले निवासी बालाघाट मप्र के कब्जे से 20 किलो गांजा कीमत 2 लाख रुपए को जब्त किया। 29 दिसंबर को थाना सिंघोडा में एच एफ डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी 00 जेडएल 5219 में 2 आरोपी ओमकार कुशवाहा निवासी जबलपुर, सपना बेन निवासी जबलपुर के कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 4,00,000 रूपए जब्त किया गया। मुर्शिद से 26 किलो मिला : 5 जनवरी को थाना सिंघोडा में ऑटो सीजी 04टी 8913 में मुर्शिद खान निवासी महासमुंद, सागर साड़वे निवासी महाराष्ट्र के कब्जे से 26 किलो गांजा कीमत 1300000 रुपए जब्त किया।


