जेवर चमकाने के नाम पर 10 लाख की ठगी: आरोपी बिहार में पकड़ाया

महासमुंद थाना क्षेत्र में बीते दिनों दो अज्ञात व्यक्तियों ने सोना-चांदी चमकाने के बहाने करीब 10 लाख रुपए का ठगी किया था। आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जेवर चमकाने का पाउडर और दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए। महासमुंद पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कन्हैया प्रसाद शाह (44) के रूप में हुई है। आरोपी ने महासमुंद क्षेत्र में एक महिला को निशाना बनाते हुए लगभग 10 लाख रुपये के जेवर ठगे थे। महासमुंद के पुराना सिविल लाईन निवासी आकाश चन्द्राकर के घर से 23 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11.30 बजे, दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और खुद को बर्तन और सोना-चांदी साफ करने वाला बताया। उस समय घर में उनकी मां सरिता चन्द्राकर अकेली थीं। आरोपियों ने पहले पीतल की बाल्टी साफ कर दिखाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने सोना के 4 कंगन और 1 अंगूठी साफ करने के लिए मां से ले लिए। आरोपियों ने गरम पानी मंगवाया और उसमें कोई रसायन डाल दिया, जिससे पानी का रंग पीला हो गया। जेवर उसी पानी में डालकर कुछ देर में साफ होने की बात कही गई। इसी बीच दोनों आरोपी हाथ धोने का बहाना बनाकर बाहर निकले और मौके से फरार हो गए। भागलपुर से पकड़ाया आरोपी विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, मुखबिर सूचना और पुलिस टीम के तकनीकी सहायता के माध्यम से उक्त आरोपियों की पहचान किया गया। महासमुंद पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी (01) कन्हैया प्रसाद शाह (44) को सबौर, जिला भागलपुर, बिहार से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर महासमुंद में लाया गया। सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *