ऑडी मामले में मुख्य आरोपी के सभी बैंक खाते सीज:पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित 7 को किया अरेस्ट,5 ने भागने में मदद की; आरोपी ड्राइवर फरार

जयपुर में ऑडी कार से 16 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस अब तक एक कॉन्स्टेबल सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें शामिल 5 लोगों पर आरोपियों की मदद करने का आरोप है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी (कार चलाने वाले) दिनेश रणवा (32) के सभी बैंक खाते सीज कर दिए। इसमें उसकी कंपनी के खाते भी शामिल हैं। दिनेश की सोलर से जुड़ी कंपनी है। पुलिस दिनेश रणवा को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। डीसीपी नॉर्थ राजर्षि राज ने बताया- 9 जनवरी की रात करीब 9 बजे ऑडी कार (DD02G5709) पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके के खरबास सर्किल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ऑडी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दर्जनों ठेले और थड़ी को भी नुकसान पहुंचा था। दिनेश रणवां (ड्राइवर) को फरार करवाने, छिपाने, गाड़ी और आर्थिक रूप से मदद करने वालों को पुलिस ने चिह्नित किया और उनकी गिरफ्तारी की है। थाना पत्रकार कॉलोनी एसएचओ मदन कड़वासरा ने बताया- हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। मुकेश कुमार रणवा (30) पुत्र दुर्गादत्त, दिनेश रणवा (32) (ड्राइवर), पप्पू जाट पुत्र मंगलराम चौधरी (28) और मांगीलाल (28) सवार थे। मुकेश और दिनेश एक ही गांव (ढाणी रणवा, थाना दुधवा खारा, जिला चूरू) के निवासी हैं, जबकि पप्पू जाट और मांगीलाल जयपुर ग्रामीण के रेनवाल के रहने वाले हैं। मुकेश वर्तमान में पुलिस विभाग के निर्भया स्क्वॉड में कॉन्स्टेबल के रूप में जयपुर में तैनात है। आरोपियों की भागने में मदद करने वाले 5 अन्य सहयोगी अशोक मीणा (निवासी रजत पथ मानसरोवर), सुमित कुमार, निवासी विजय पथ, थाना शिप्रा पथ, भागचंद निवासी गांव हसनपुरा नेवटा, थाना महिंद्रा सेज और नितिन निवासी चारावास, थाना खेतड़ी, जिला झुंझुनूं (हाल निवासी विनायक विहार, पत्रकार कॉलोनी) को पकड़ा गया है। इन पांचों ने घटना के बाद इन आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और आरोपी को बचाने की नीयत से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसएचओ मदन कड़वासरा ने बताया कि मुकेश और पप्पू ने फोन करके नितिन को बुलाया। सुमित और नितिन मौके पर आए। फिर उसके गाड़ी में घर ले गया और वहां से रुपए लिए। फिर दिनेश को भागचंद के पास छोड़कर आए। भागचंद के पास रातभर रुकने के बाद भागचंद के भाई ने दिनेश को आर्थिक सहायता और जरूरत का सामान इसको फरार करवाया। बता दें कि कॉन्स्टेबल मुकेश जाट (30) और पप्पू जाट, डॉक्टर अशोक मीणा और सुमति चौधरी को हादसे के अगले दिन शनिवार को डिटेन किया था। जबकि अन्य तीन आरोपी भागचंद, शिवराज और नितिन को सोमवार को डिटेन कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय वाहन कौन चला रहा था और क्या शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया गया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 9 जनवरी को हुआ था हादसा जयपुर में 9 जनवरी की रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया था। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं। हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़े: जयपुर-रेस लगा रही ऑडी ने 16 को रौंदा, एक मौत,VIDEO:120 की स्पीड थी, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, गाड़ी का नहीं था इंश्योरेंस जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। (पूरी खबर पढ़ें) ऑडी हादसा- सिर में ऐसा छेद कि उंगली चली जाए:जयपुर में रफ्तार का कहर, किसी की रीढ़ की हड्‌डी तो किसी की पसलियां टूटीं एक दम से तेज कार चलने की आवाज आई। जैसे ही मैं मुड़ा, उसने हम सबको रौंद डाला। मैं उछल कर पीछे की ओर गिरा और बेहोश हो गया। इतना कहते-कहते 26 साल के मृदुल पंवार सिहर उठते हैं। उनके चेहरे का रंग उड़ जाता है। उस खौफनाक रात को अब कभी नहीं भूल पाएंगे। 9 जनवरी की देर रात जयपुर में बेकाबू ऑडी कार ने करीब 16 लोगों को रौंद डाला था। (पूरी खबर पढ़ें) मंत्रियों के हॉस्पिटल पहुंचने से पहले सफाई,परिजनों को बाहर निकाला:ऑडी हादसे का चश्मदीद बोला- पुलिस ने आरोपियों को बचाया, लाठीचार्ज भी किया जयपुरिया हॉस्पिटल के वार्ड से घायलों के परिवार को बाहर निकाल दिया गया। अस्पताल में रात 12 बजे पोंछा लगाया गया। ये सब तब हुआ, जब घायलों से मिलने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे थे। उनके साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल भी मौजूद थे। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में ऑडी का कहर,16 को रौंदा, एक की मौत:10 से ज्यादा ठेले-थड़ियों को उड़ाया, पेड़ से टकराकर रुकी जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *