ऑडी मामले में 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ा:5 लोगों ने आरोपियों को भागने में की थी मदद; फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

मानसरोवर के खरबास चौराहे पर ओवर स्पीड ऑडी कार द्वारा 16 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मुख्य दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनके साथ 5 लोगों को मदद करने के आरोप में डिटेन किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में अहम सबूतों के साथ नया खुलासा हो सकता है। थाना पत्रकार कॉलोनी एसएचओ मदन कड़वासरा ने बताया- मामले में डिटेन किए मुकेश और पप्पू को आपराधिक गतिविधि में मानते हुए अरेस्ट किया गया है। उसके अलावा अशोक, अमित कुमार, भागचंद, शिवराज और नितिन को सहयोगी के तौर पर पकड़ा गया है। अग्रिम अनुसंधान के साथ ही कार्रवाई की जा रही है जिसमें पकड़ गए 5 आरोपी सहयोगी पाए गए है। उसके अनुसार मुकेश और पप्पू अरेस्ट इन्होंने फोन करके नितिन को बुलाया। सुमित और नितिन मौके पर आए। फिर उसके गाड़ी में घर ले गया और वहां से पैसे लिए। फिर भागचंद के पास छोड़कर आए। भागचंद के पास रात भर रूकने के बाद भागचंद के आदमी ने इसको अपने आदमी की सहायता से इसको फरार करवाया। बता दें कि जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रहे एक ऑडी कार ने कहर मचा दिया। मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में घुस गई। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौंदते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *