ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल लॉन्च किया, 9 विषयों पर कोर्स

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ पुलिस ने बच्चों के अधिकारों और उनके संरक्षण को लेकर एक नई पहल की है। इसके तहत ऑनलाइन चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल तैयार कर लॉन्च किया गया है। यह मॉड्यूल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे मोबाइल और कंप्यूटर से कभी भी आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती ने बताया कि इस मॉड्यूल में बच्चों से जुड़े 9 अहम विषय शामिल किए गए हैं। इनमें बच्चों के विरुद्ध क्रूरता, लिंग आधारित हिंसा, बाल यौन शोषण, किशोर न्याय अधिनियम, सशस्त्र संघर्ष में बच्चों की भागीदारी, बाल विवाह, विधिविरुद्ध बालक, बाल श्रम और तस्करी तथा नवीन कानून शामिल हैं। डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि हर विषय को पूरा करने पर उपयोगकर्ता को अलग-अलग प्रमाण-पत्र स्वतः डाउनलोड होकर मिल जाएगा। यह पहल बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र में पुलिस का दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। इस जनजागरूकता कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नसीमा बेगम अंसारी और सह-संयोजक सुनील कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को इन सभी 9 पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आम नागरिकों के बीच भी इस मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, डॉ. अरुणिमा दत्ता, स्मृति अग्रवाल, कमलेश पटेल, सुशील कुमार छात्रे, ग्रंथपाल शरणजीत कुजूर, रजिस्ट्रार यशवंत शाक्य, कार्यालयीन स्टाफ पीएल पटेल, मीना त्रिपाठी, सुनीत जॉनसन बड़ा, भोले प्रसाद, केएस मार्को, हेमंत सिंह, साधना बुनकर, सतीश सोनी, ममता और पारस सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *