युवा कांग्रेस नेता ने मचाया उपद्रव, रिपोर्ट

भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर ग्राम संजय नगर में 10 जुलाई की रात 11:45 बजे एक स्कूल संचालिका के घर के सामने उपद्रव की घटना सामने आई है। पीड़िता अनारती मंडल पति दिनेश चंद्र मंडल ने 11 जुलाई को जयनगर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि युवक कांग्रेस के पदाधिकारी विक्की समद्दार अपने साथी आकाश मंडल, अभय खैराती सहित अन्य के साथ स्कूल संचालिका के घर के सामने एक कार में पहुंचा और हंगामा किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर पटाखे और स्काई शॉट फोड़े, जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य डर-सहम गए। पीड़िता अनारती मंडल ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर जयनगर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूर्व बीडीसी चुनाव की रंजिश का परिणाम है। चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री को लेकर उनके परिवार और विक्की समद्दार के परिवार के बीच विवाद हुआ था। उस चुनाव में विक्की के पिता अजीत समद्दार प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रार्थिया का आरोप है कि तभी से उनके परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में जयनगर थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला एएसआई स्तर के अधिकारी को जांच के लिए सौंपा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *