भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य के लिए कैंसिल की गई ट्रेनों को फिर से बहाल किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में मेंटनेंस कार्य के चलते विगत दिनों मुंबई-हावड़ा रूट के अलावा अन्य रूटों की कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया था। उन सभी रुटों पर पहले कैंसिल ट्रेनों को फिर से अपने नियमित समय सारिणी के अनुसार चलाई जाएगी। इसमें गोंदिया से रायपुर, गोंदिया से बालाघाट, रायपुर से बिलासपुर और गेवरारोड की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को बहाल किया गया है। गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर, 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर, 78809 गोंदिया-कटंगी डेमू पैसेंजर 78810 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर बहाल की गई है। वहीं 78813 तुमसर रोड-बालाघाट डेमू पैसेंजर, 78814 बालाघाट-तुमसर रोड, डेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़ 68724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर, 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू, 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर को बहाल किया गया है। सभी ट्रेनें 15, 16 और 17 जुलाई से अपने निर्धारित स्टेशनों से चलेंगी।


