जाम से मिलेगी राहत व्यवस्था सुधरेगी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने प्रशासन का अभियान जारी है। शनिवार को फ्लाईओवर के नीचे हिस्सों से कब्जा हटाया गया। बाजार क्षेत्र में दुकान से बाहर निकले शेड भी तोड़े गए। सुबह से देर शाम तक निगम के तोडू दस्ते की कार्रवाई जारी रही। प्रशासन, पुलिस और निगम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई शुरु की है। पहले चरण में दुकानदारों और व्यापारियों को समझाइश दी गई। इसके बाद नोटिस देकर कब्जा हटाने कहा गया। बावजूद इसके कब्जा बनाए रखने वालों पर कार्रवाई शुरु की गई है। शनिवार सुबह आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और पुलिस प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में कार्रवाई शुरु हुई। पुराना बस स्टैंड हिस्से में फ्लाईओवर के नीचे अवैध ढंग से दुकान संचालित करने वालों की दुकानें हटाई गई। इसके अलावा गुड़ाखू लाइन, कामठी लाइन, जय स्तंभ चौक सहित आसपास के हिस्सों में दुकान से बाहर निकले शेड तोड़े गए हैं। कब्जा हटाने के बाद इन सड़कों पर आवाजाही बेहतर हो सकी है। इधर शनिवार को ही आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने पार्षदों के साथ शहर के सब्जी पसरा वालों की बैठक ली। सफाई बनाए रखने की हिदायत दी। प्रशासनिक टीम ने कब्जा हटाने के साथ दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। खासकर बाजार क्षेत्र में पूर्व में भी ऐसी कार्रवाई हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़कों पर कब्जा कर लिया गया। दुकानों के शेड और सामान बाहर निकाल दिए गए। अफसरों ने साफ किया है कि आगे जहां फिर दोबारा अतिक्रमण की शिकायत सामने आएगी। उन का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं सामान भी जब्त किया जाएगा। प्रशासन बाजार क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई तो कर रही है। लेकिन व्यावसायिक परिसर में पार्किंग की जगह पर संचालित हो रही दुकानों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर में ऐसे कई व्यावसायिक परिसर हैं, जिन्होंने निर्माण के दौरान परमिशन के लिए बाकायदा पार्किंग स्पेस की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *