पौधरोपण कर इसकी सुरक्षा करने का लिया संकल्प

राजनांदगांव| अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ की ओर से डोंगरगढ़ में पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी और प्रदेश लीगल एडवाइजर नवनीत कुमार बारस्कर के नेतृत्व में हुआ। डोंगरगढ़ स्थित कब्रिस्तान कलवारी पहाड़ के पास दो एकड़ जमीन में मसीही समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए। रॉकी रेनॉल्ड ने लोगों से अपील करते कहा कि वे अपने मृत परिजनों की याद में एक या दो पौधे जरूर लगाएं। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ चर्च के पास्टर जैकब पटेल, पास्टर अनिम राज, पास्टर खगेश्वर धुर्वे, शुभकांत मिंज, अर्नाल्ड हंसदा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *