पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग AAP-भाजपा पर भड़के:कैप्टन अमरिंदर और मनप्रीत पर साधा निशाना, बोले-पार्टी को गालियां देने वाले बने थे मंत्री

लुधियाना के कस्बा पायल में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संविधान बचाओ रैली की। रैली की अगुआई पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा ने की। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेतागण पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग आम आदमी पार्टी पर जमकर भड़के। सीएम मान को कानून व्यवस्था पर घेरा राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। वड़िंग ने कहा कि अभी हाल ही में अबोहर में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोगा में डाक्टर पर गोलियां चलाई गई। इससे पहले मूसेवाला की हत्या हुई। कबड्डी खिलाड़ी नंगल अबियां पर गोलियां आम आदमी पार्टी की सरकार के समय चली। आज पंजाब में आतंकवाद वाला समय फिर से आ गया है। कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस को था डूबोया उन्होंने कहा कि, आज पूर्व सीएम स्व. बेअंत वाली कांग्रेस का पंजाब में आना जरूरी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में जो कांग्रेस बनाई थी उसमें सिर्फ पैसे वाले अमीर लोग थे। सिर्फ बड़ी गाड़ियों वाले लोग थे। कांग्रेस को कैप्टन ने पंजाब में डूबो कर रख दिया था। आज लोग खुद देखें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के क्या हालात हैं। इधर-उधर छलांगें लगाने वाले और कांग्रेस को गालियां देने वाले नेताओं को पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री पद तक दिए गए। वड़िंग ने कहा कि मैंने मनप्रीत बादल को 19 हजार वोट से हराया था। मनप्रीत बादल पूरे 5 साल मंत्री बने रहे। गुरकीरत कोटली जैसे नेताओं को सिर्फ 5 महीने के लिए मंत्री बनाकर उस समय इग्नोर कर दिया गया था। आज नई कांग्रेस बनाने की जरूरत है। इसीलिए आज पूरे पंजाब भर में रैलियां की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *