ऑनलाइन जॉब के नाम पर 3.77 लाख की ठगी:अकाउंट में फर्जी रकम दिखाई, निकालना चाहा तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया

कांके के सेमर टोली निवासी 22 वर्षीय आशीष मसीह भुइयां से ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब के नाम पर 3 लाख 77 हजार 895 रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आशीष ने बताया कि उसे एक मैसेज आया। उसमें ऑनलाइन पार्टटाइम काम का ऑफर दिया गया। फिर उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। वहां होटल्स को अच्छी रेटिंग देने पर 200 रुपए मिले। इसके बाद पेड टास्क का विकल्प दिया गया। पेड टास्क में गलती होने पर उसकी आईडी ब्लॉक कर दी गई। अनब्लॉक करने के लिए 40 हजार रुपए मांगे गए। रकम देने के बाद फिर 40 हजार रुपए का टास्क दिया गया। टास्क पूरा करने पर आईडी में 1,68,100 रुपए दिखाए गए। इस रकम को निकालने के लिए 30% यानी 50,430 रुपए की मांग की गई। रकम देने के बाद आईडी में 2,18,530 रुपए दिखाया गया। निकासी के क्रम में पहले 5 हजार रुपए मिले। दूसरी बार 1 लाख रुपए निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया। पूछने पर बताया गया कि निकासी क्रम 5000, 5000, 1 लाख और फिर शेष राशि का है। यह जानकारी पहले नहीं दी गई थी। इसके बाद आईडी फ्रीज कर दी गई। अनफ्रीज करने के लिए 10,675 रुपए मांगे गए। रकम देने के बाद आईडी में 3,20,295 रुपए दिखाया गया। फिर वीआईपी आईडी की मांग की गई। इसके बाद आशीष को ठगी का एहसास हुआ और उसने पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद आशीष ने साइबर थाना रांची में जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है कि ठगी कहां से की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *