शराब शराब घोटाले में एसीबी ने गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह को एक बार फिर से पूछताछ के लिए नोटिस किया है। नेक्सजेन के संचालक विनय कुमार सिंह को फिलहाल कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है। जिसके बाद एसीबी ने उन्हें नोटिस कर 14 जुलाई को पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय में बुलाया है। विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद विनय सिंह को पूछताछ के लिए दो बार नोटिस किया गया था। लेकिन, वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। एसीबी ने 14 जुलाई को दिन के 11 बजे उन्हें उपस्थित होने को कहा है। आरोपी विनय चौबे की याचिका पर आज हो सकती है सुनवाई शराब घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह की याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। दोनों ने अलग-अलग याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में दोनों याचिकाएं जस्टिस एसएन. प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी, प्राथमिकी और एसीबी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए इसे निरस्त करने का आग्रह किया है।


