साकेत नगर हिनू में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

लगातार हो रही बारिश का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को साकेत नगर, हिनू में पानी टंकी के समीप स्थित ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। हालांकि आग लगने की सूचना तुरंत जेबीवीएनएल के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद बिजली कर्मी वहां पहुंचे और आग को बुझाया गया। इस दौरान उस क्षेत्र में काफी देर तक बिजली गुल रही। गुरुवार को लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली का आना-जाना लगा रहा। शहीद चौक पर शहीद स्मारक के निकट बुधवार शाम 6.30 बजे से ही बिजली गुल रही। दिन के 12 बजे तक इस इलाके में बिजली कटी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *