ऑनलाइन डिलीवरी का झांसा देकर महिला से लूटपाट:ऑनलाइन डिलीवरी का झांसा दिया, कागज पर साइन करने के बहाने बातों में उलझाया

ब्यावर में एक महिला से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। लुटेरे ने ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर महिला को बातों में उलझाया और सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। मामला शहर के अजमेर रोड स्थित गायत्री नगर फ्रेंड्स कॉलोनी का है। जहां अनिता जोशी के साथ दोपहर 2:15 बजे लूट की वारदात हुई। मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति मनोज जोशी ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि दोपहर सवा दो बजे एक्टिवा पर सवार एक अज्ञात युवक उनके घर पहुंचा और खुद को ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट बताया। उसने अनिता जोशी से एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। जैसे ही महिला अपनी चारदीवारी से बाहर निकलकर कागज पर हस्ताक्षर करने लगी, बदमाश ने उनके गले में पहनी करीब 11-12 ग्राम की सोने की चेन को झपट लिया और तेजी से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *