भास्कर न्यूज|कोडरमा/ डोमचांच कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध करने के नाम पर ऑनलाइन के माध्यम से पैसा की ठगी किए जाने के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीत कुमार, उम्र 21 वर्ष, ग्राम मुण्डरो थाना- बगोदर, जिला- गिरिडीह के रुप में की गई है। इस सबंध में एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तिलैया थानान्तर्गत सुभाष चौक के पीछे एक मकान में कुछ लड़के कमरा किराये पर लेकर मोबाइल के माध्यम से विभिन्न लोगों को कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध करने के नाम पर ऑनलाइन के माध्यम से पैसा की ठगी कर रहे है। जिसके बाद पु०नि०-सह-प्रभारी विनाय कुमार, तिलैया थाना के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूभाष चौक स्थित एक मकान में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान एक मकान से एक साइबर अपराधी संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके पर टीम के द्वारा मकान की तालाशी ली गई, इस दौरान पकड़ाये आरोपी के पास व रूम से 08 मोबाईल, 08 सिम कार्ड, 15 एटीएम, 03 आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 02 वोटर कार्ड एवं 12500/-रू नगद बरामद किया गया। भास्कर न्यूज | कोडरमा जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत एक महिला कर्मी से साइबर ठगों ने 8000 रुपए की ठगी कर ली। महिला प्रियंका कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 20 जनवरी को फ्लिपकार्ट से 1751 रुपए के दो सामान ऑर्डर किए थे। 24 जनवरी को उसके नंबर पर फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि ऑर्डर का पेमेंट नहीं हुआ है। महिला ने बताया कि उसने उसी दिन ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। इसके बाद ठग ने कहा कि पहले भेजी गई राशि रिफंड की जा रही है, इसलिए दोबारा पेमेंट करें। महिला ने फोन पे से स्कैन कर राशि भेज दी। इसके बाद ठग ने कहा कि सामान की कीमत कम हो गई है, इसलिए फिर से पेमेंट करें। बाकी पैसा रिफंड कर दिया जाएगा। कुछ पैसे वापस भी मिले, जिससे उसे शक नहीं हुआ। इसके बाद उसने दोबारा भुगतान कर दिया। फिर ठग ने कहा कि उनका करंट अकाउंट है, जिसमें 8000 से कम का ट्रांजैक्शन नहीं होता। इसलिए 4500 रुपए और भेजने को कहा। महिला ने 4500 रुपए भेज दिए। इसके बाद ठग ने कहा कि ई-केवाईसी के लिए 4999 रुपए और भेजने होंगे। इस पर महिला को शक हुआ और उसने पैसा भेजने से मना कर दिया। ठग ने धमकी दी कि जब तक केवाईसी की राशि नहीं भेजेंगी, तब तक पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ।


