पांच हजार वसूला जुर्माना, दुकानदारों को दी गई चेतावनी

भास्कर न्यूज | चतरा नगर परिषद ने एक बार फिर शहर में फुटपाथ दुकानों और जहां – तहां वाहन खड़े कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े पांच वाहनों को नगर परिषद के वाहन में लोड कर कार्यालय लाया गया, जहां जुर्माना वसूलने के बाद वाहन को छोड़ा गया। इससे विभाग पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूली है। बुधवार को नगर प्रशासक के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीटी मैनेजर सह नोडल रोहित डेविड गुड़िया कर रहे थे। अभियान पोस्ट आफिस चौक से शुरू हुआ ,जो अव्वल मोहल्ला, गुदरी बाजार, केशरी चौक, मेन रोड, पेट्रोल पंप, मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक कर्मियों ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान नगरपालिका कर्मियों ने पांच हजार रुपए जुर्माना की वसूली भी की। नगरपालिका कर्मियों ने सड़क पर खड़े मोटरसाइकिल, फुट पाथ पर लगाए गए दुकान, अवैध रूप से टांगे गए समान समेत कई सामान को जब्त कर अवैध अतिक्रमण को हटाया। मौके पर कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, विकास गंझू, टैक्स कलेक्टर आनंद कुमार, प्रियंका कुमारी व नगरपालिका कर्मी शामिल थे।इधर दुकानदारों ने विभाग से माह ए रमजान की महिना एवं ईद की बाजार को देखते हुए फुटपाथ पर दुकान लगाने देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *