ऑनलाइन सट्टा खिलाने का फरार आरोपी दबोचा गया

जांजगीर| आईपीएल क्रिकेट सट्टा मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हटरी चौक सक्ती का रहने वाला है। उसकी उम्र 52 साल है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है। इससे पहले इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा था। 1 जून को थाना जांजगीर पुलिस ने रेड कर सुजल उर्फ अनुराग शर्मा को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था। वह राम मंदिर रोड सक्ती का निवासी है। पूछताछ में उसने विक्कु मित्तल निवासी मारुति विहार चाम्पा और सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती के नाम बताए। दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। मोहन अग्रवाल घटना के दिन से फरार था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *