पेड़ पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

जांजगीर| पामगढ़ थाना क्षेत्र के धनेली गांव में बुधवार सुबह प्रेमी जोड़े के शव पेड़ पर लटके मिले। दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी की। शव खड़खोडी तालाब के पास बबूल के पेड़ पर लटके थे। मृतकों की पहचान शैलेंद्र केवट और राजकुमारी सिंह के रूप में हुई है। शैलेंद्र अमोरा गांव का रहने वाला था। उसकी उम्र 24 साल थी। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। राजकुमारी की उम्र 36 साल थी। वह सोहागपुर की रहने वाली थी और शादीशुदा थी। शैलेंद्र 23 जून को घर से पिकनिक जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 25 जून की सुबह ग्रामीणों को महंत और मुनुंद के बीच रास्ते पर पेड़ पर दोनों के शव लटके दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *