ऑनलाइन सट्टा लगाते एक गिरफ्तार:एक मकान के भीतर ऑनलाइन गजानंद एप से खिला रहा था सट्टा, मोबाइल और कई बैंक के चेकबुक जब्त

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा लगाते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान के भीतर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा के वार्ड 6 के एक मकान में युवक मौजूद है। जो अलग-अलग मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम हर्ष पंजावनी बताया। मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त आरोपी के मोबाइल को चेक करने में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सबूत मिले। इसके बाद तीनों आरोपियों के पास से मोबाइल फोन समेत सट्टा का हिसाब किताब मिला है। आरोपियों के पास से करीब 60 हजार रुपए कैश भी जब्त हुआ है। इनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट में एक्शन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *