बांसवाड़ा| किराणा सामान पर 40 प्रतिशत छूट और दो दिन में होम डिलीवरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर के एक दुकानदार से 48900 रुपए ऐंठ लिए। माजरा समझ में आने व्यापारी ने तकाजा किया तो आरोपियों ने कहा- जा केस कर दे। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऑॅनलाइन प्लेटफार्म पर आकर्षक ऑॅफर के झांसे में आए व्यापारी ने किराणा सामान की बुकिंग कराई लेकिन डिलीवरी से पहले एडवांस पेमेंट मांगा गया। व्यापारी ने ऑॅनलाइन भुगतान कर दिया लेकिन 7 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं मिली। अब उस फर्म का मोबाइल नंबर भी नो रिप्लाई आ रहा है। इतना ही नहीं, बदमाशों ने व्यापारी से कह दिया कि जा केस कर दे। पीड़ित व्यापारी के अधिवक्ता सुमित ने बताया कि घटना 21 जनवरी की है। हमने शिकायत दर्ज करवाई है। बदमाश सोशल साइट पर पूरे प्रोफेशनल तरीके से किराणा और घरेलू सामान का विज्ञापन डालकर ठगी कर रहे हैं।


