भास्कर न्यूज | ब्यावर ज्योतिबा फुले बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन समिति छावनी रेलवे फाटक बाहर ने हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में वाहन रैली निकाली गई। रैली के दौरान बडी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए। हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 26 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सज्जन कॉलोनी, कच्छावा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी, शिवा कॉलोनी, कालिया बेरा, दुर्गा कॉलोनी, मारोठिया बेरा, शोभापुरा, छीपा कॉलोनी, मेडिया, मकरेडा, शम्भुपूरा, रामपुरा से होकर गुजरी। इस दौरान युवा हाथों में भगवा झंडा लेकर रैली शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने रैली के दौरान आगामी 1 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगो से अपील की। ज्योतिबा फुले बस्ती विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर 31 जनवरी को कच्छावा कॉलोनी के बाहर भारत माता की महाआरती आरती व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 1 फरवरी को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ज्योतिबा फुले बस्ती में निकाली गई वाहन रैली में बडी संख्या में लोग शामिल हुए।


