रांची| रांची रेल मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों पर लगातार जांच जारी है। शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने ऑपरेशन सतर्क के तहत नामकुम रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर एक सफेद थैले में भारी वस्तु संदेहास्पद स्थिति में पाई गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने कई प्रयासों के बावजूद उस थैले का कोई भी स्वामी सामने नहीं आया। संदेह के आधार पर थैले की जांच की गई, जिसमें 27 बोतलें मादक पदार्थ, कुल अनुमानित मूल्य 4300 रुपए है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ज़ब्त शराब को उत्पाद विभाग को सौंपा गया। इस कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ आरके सिंह, प्रदीप, डीके जीतरवाल और संजय यादव शामिल थे।


