ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत:राहुल गांधी के आरोपों पर बोले CM साय- देश को एकजुट रहना चाहिए

पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। साय ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे वीर जवानों ने इसका बदला ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस समय राजनीति करने के बजाय देश को एकजुट होकर खड़ा रहना चाहिए। राहुल गांधी ने पिछले तीन दिनों में दो बार विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। उन्होंने 19 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विदेश मंत्री की चुप्पी को निंदनीय बताया। साथ ही सवाल किया कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया। 17 मई को राहुल ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए विदेश मंत्री पर पाकिस्तान को जानकारी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने वायुसेना के विमानों के नुकसान का भी जिक्र किया। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का खंडन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *