बड़की सरिया | सरिया स्टेशन रोड निवासी ईशान घोष ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशान घोष, पिता सपन घोष ने कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता नासरीगंज, पटना बिहार में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन कराटे इंटरनेशनल इंडिया एवं मार्शल आर्ट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। ईशान घोष इससे पहले भी कई कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं ।


