ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस स्पर्धा के लिए चयन हुआ

महासमुंद| ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस संगीत व नृत्य, शार्ट प्ले के अंतर्गत खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन महंत घांसीदास संग्रहालय रायपुर में 19 फरवरी को किया गया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद विकासखंड के 8 शिक्षिकाओं का चयन पटना बिहार में 25 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने एकल व सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर पटना बिहार के लिए चयनित हुए है। इस प्रतियोगिता में एकल लोक नृत्य में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद के व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा व सामूहिक लोक नृत्य में तृषा शर्मा सेजेस नयापारा, नेहा दुबे, भारती सोनी सेजेस, गोमती साहू पीएम श्री बृजराज, खेमिन साहू प्राथमिक शाला बेमचा, आकांक्षा भोई सेजेस नयापारा, रेखा कन्नौजे प्राथमिक शाला गंजपारा और दीपमालिका कंवर मैडम का चयन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *