ऑल टाइम रिकॉर्ड:सोना 84400 रुपए प्रति 10 ग्राम, 30 दिन में 5550 रुपए बढ़ोतरी

लगातार तीन दिनों से सोना के भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मार्केट बंद होने से पहले शनिवार को सोना(999) का भाव प्रति 10 ग्राम 84400 रुपए पर पहुंच गया। यह इतिहास में अब तक का सबसे उच्चतम भाव है। शुक्रवार को यह 84000 व गुरुवार को 83,500 प्रति 10 ग्राम था। 1 जनवरी के मुकाबले सोने में एक महीने में 5550 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञ इसके पीछे वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव काे कारण बता रहे हैं। ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ने से डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है। क्याेंकि लाेग सोने को सबसे अच्छा निवेश मान रहे हैं। दूसरे, शादियों का सीजन भी फिर से शुरू हो गया है। इन्हीं सब कारणों से कीमतों में तेजी आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *