ओंकारेश्वर में मां नर्मदा को अर्पित किए सवा लाख दीप:कलेक्टर-एसपी ने ब्रह्मपुरी घाट पर की पूजा; दर्शन करने पहुंचे एक लाख श्रद्वालु

नर्मदा जयंती पर मंगलवार को ओंकारेश्वर, मोरटक्का और खेड़ीघाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का पूजन किया। शाम को गोमुख घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती और दीपदान का आयोजन किया गया, जिसमें मां नर्मदा को सवा लाख दीप अर्पित किए गए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने ओंकारेश्वर में घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए पार्किंग और साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुनासा एसडीएम को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने ब्रह्मपुरी घाट पर किया दीपदान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने एकात्म धाम पहुंचकर आगामी निर्माण कार्यों की जानकारी ली। वहां उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था भी देखी। इसके बाद ब्रह्मपुरी घाट पर दीपदान कर मां नर्मदा को प्रणाम किया। इस दौरान एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति, एडिशनल राजेश रघुवंशी, पीआरओ जूही श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *