निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में 1 अप्रैल से 4 अगस्त 2025 तक कुल 22,639 प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न प्राप्त हुए हैं जिनसे 10.40 करोड़ की आमदन हुई है। जो कि बीते साल 2024-25 की तुलना में 5.82 करोड़ रुपए ज्यादा है। बीते साल 15,681 डिफॉल्टरों ने रिटर्न भरा था तब 4.58 करोड़ की आय हुई थी। कमिश्नर ने रोजाना 2 कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2013-14 से अब तक के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज और जुर्माने नहीं देने होंगे। इसके पहले इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 थी।


