जिले के सादुलशहर के एक व्यक्ति से मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी लेकर 97852 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को रुपए दुगने देने का झांसा दिया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर आई जानकारी में रुचि दिखाने पर कुछ देर बाद ही पीड़ित के पास फोन कॉल आ गई। इसके जरिए अज्ञात आरोपी ने पीड़ित से रुपए ठग लिए।
सादुलशहरके सांवरलाल पुत्र भंवरदास ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि 11 दिसंबर को उसने सोशल मीडिया पर एक जानकारी देखी। इसमें पोस्ट शेयर करने वाले ने रुपए दुगने करने का झांसा देते हुए कुछ जानकारियां दी।पीड़ित सांवरलाल के इस पोस्ट में रुचि दिखाने पर कुछ ही देर में उसके पास एक फोन कॉलआई। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे एक लिंक भेजेगा। इस पर उसे क्लिक करना होगा। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। सांवरलाल ने आरोपी के भेजे लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। आरोपी ने उसे फोन करके उससे ओटीपी पूछा। इसके बाद आरोपी उसके मोबाइल को ऑपरेट करने लगा और उसने उसके बैंक खाते से 97852 रुपए निकाल लिए।
दिनों-दिन बढ़ रहे साइबर अपराध
इलाके में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहेहैं। पुलिस के इस संबंध में सावधानी बरतने के लिए सूचित करते रहने के बावजूद लोग इस तरह के मामलों में फंसते जा रहे है। ताजा मामले में ठगी की यह घटना सादुलशहर थाना क्षेत्र में हुई। मामले की जांच एसएचओ सुमेरसिंह को दी गई है। फ्रॉड करने वाले ने े जिस नंबर से कॉल किया हे, वह भारत का ही है। ऐसे में आरोपी के पीड़ित के आसपास का होने की आशंका है।


