राजसमंद के 2 स्टूडेंट्स का राष्ट्रीय स्तर पर चयन:नंदिनी सिंह व निखिल सिंह इंदौर मध्यप्रदेश में अंडर 17 राइफल शूटिंग में राजस्थान का नेतृत्व करेंगे

राजसमंद के स्टूडेंट नंदिनी सिंह व निखिल सिंह का अंडर 17 राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर वो राजस्थान का नेतृत्व करेंगे। जानकारी के अनुसार अंडर 17 छात्रा वर्ग में राइफल शूटिंग में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल की स्टूडेंट नंदिनी सिंह चौहान और आलोक स्कूल के छात्र निखिल सिंह कडेचा का राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राइफल शूटिंग कोच प्रशिक्षक विक्रम सिंह चौहान के अनुसार 19 दिसंबर से इंदौर मध्यप्रदेश में होने वाली 68 वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दोनों स्टूडेंट भाग लेंगे। राज्य स्तर पर अजमेर में ओर अभी बीकानेर में हुई ट्रायल में दोनों का टॉप थ्री में चयन हुआ है। एनसीसी सार्जेंट नंदिनी सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान की पुत्री हैं। ओर निखिल सिंह पंकज सिंह कडेचा का पुत्र है। अपने इस शानदार उपलब्धि पर नंदिनी ओर निखिल को जिले के लोगों ने बधाईयां दी हैं। दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी ने कहा कि उन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *