बोले-8031 दीदियों को लखपति बनाया:450 स्वयं सहायता समूहों को दिया 67 लाख रुपए का रिवोवलिंग फंड

राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत शनिवार को राज्य व अन्य जिला स्तर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया और इस अवसर पर महिलाओं से संबधी विभिन्न योजनाओं में उनको लाभान्वित किया गया। महिला सम्मेलन में राज सखी, लखपति दीदी का सम्मान, महिला निधि बैंक, स्वंय सहायता समूहों के लिए राजसखी पोर्टल का शुभारंभ, नमो ड्रोन दीदी का सम्मान आदि योजनाओं संबधी आयोजन हुआ और उन्हें लाभान्वित किया गया। मुख्य कार्यक्रम राज्य स्तरीय उदयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लिया और संवाद किया और लाभान्वित किया गया। जिसका प्रसारण पाली बांगड हॉल में भी किया गया आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव अश्विनी भगत और जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं में लाभ प्रदान किया। इस अवसर पर राजीविका की सविता ने बताया कि आधार पर पाली जिले में अभी तक 8031 दीदियों को लखपति जा चुका है। उन्होंने बताया कि 450 स्वयं सहायता समूहों को 67 लाख रुपए से ज्यादा का रिवोवलिंग फंड समूहों के खाते में डाले गए। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत लाभ में महिला निधि वित्तीय संस्था द्वारा एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए का लोन उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर 5 लखपति दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं से जुडी अन्य योजनाओं का शुभारंभ राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकासा विभाग के उपनिदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि 5-5 नवीन आंगनबाडी केन्द्रों की स्व 100 महिला एवं बाल विकास विभाग, पालीः मुख्यमंत्री अमृत आहार (आंगनवाड़ी दुग्ध वितरण योजना)- आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले 3 वर्ष से 6 वर्ष के नौनिहालों को सप्ताह में तीन दिवस (मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार) 100 मि.ली. गर्म मीठा दूध पिलाया जाएगा। कार्यक्रम में तीन बच्चे को दूध पिालकर कर इसका प्रारंभ किया गया। साथ ही इससे जिले में लगभग 37000 शाला पूर्व शिक्षा के बच्चे इससे लाभान्वित होगें। स्किम्ड मिल्क पाउडर की मात्रा 10 ग्राम (2चम्मच) प्रति बच्चा 100 मिली. पानी में 4 ग्राम शक्कर के साथ गर्म कर नॉर्मल ठण्डा करके बच्चों को नाश्ते के बाद पिलाया जाएगा। प्रत्येक परियोजना / ब्लॉक में विभागीय भवनों में 1-1 केन्द्र को आदर्श आंगनवाडी में नवाचार के तहत निम्न कार्य होगें। इस अवसर पर प्रभारी सचिव भगत व जिला कलक्टर मंत्री ने महिलाओं को ईलेक्ट्रिक कूकिंग सिस्टम भी दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक , राजेश शर्मा, उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ, संयुक्त निदेशक आईटी राजेश चौधरी ,नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रज्जाक अली, राजीविका से सविता और संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे। मंच संचालन राजेंद्रसिंह धुरासनी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *